खेतासराय। पुरानी बाजार में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से किराना व्यवसायी के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। विद्युत आपूर्ति बंद कर लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
किराना व्यवसायी हनुमान बरनवाल के घर में शनिवार की रात दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थी। रात करीब नौ बजे अचानक एक कमरे में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने विद्युत कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। आग की चपेट में आने से हनुमान बरनवाल की पत्नी किरण (50) गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया गया। रविवार को उपचार के दौरान किरण की मौत हो गई।