34- बदलापुर में वराणसी से लखनऊ जाते समय बलरामपुर रोडवेज डिपो की बस इंजन में लगी आग।
- फोटो : JAUNPUR
- भिनगा से वाराणसी जा रही बलरामपुर डिपो की बस में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। भिनगा से वाराणसी जा रही बलरामपुर डिपो की बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना रविवार अपराह्न की है। आग बुझाने के दौरान चालक अरविंद कुमार दुबे निवासी द्वारिकागंज बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बस में सवार सभी अठारह यात्री सामान सहित सुरक्षित रहे।
रविवार को बलरामपुर डिपो की बस भिनगा (श्रावस्ती) से चालक अरविंद दुबे और परिचालक अशोक कुमार लेकर वाराणसी जा रहे थे। बस में अठारह सवारी थी। बस जैसे ही बदलापुर से थोड़ा पहले भलुआही स्थित गांव के पास नेशनल हाइवे पर पहुंची, तभी बस के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने तत्काल बस रोक कर सवारी उतारना शुरू कर दिया। फिर आग बुझाने के चक्कर में उसका हाथ-पैर झुलस गया। घटना की सूचना सर्वज्ञ सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव हमराही सिपाहियों के साथ बाहर से बालू लेकर आग बुझाने में जुट गए। पुलिस के साथ हीबहादुर यादव, फूलचंद पाल, दीनानाथ चौबे, संतोष, त्रिगुनायत, संजय माली, पिंटू, अखिलेश आदि ने आग बुझाने में मदद की। बस में सवार सभी यात्रियों को परिचालक ने दूसरी बस से उनके गनतव्य के लिए रवाना किया।