फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 18 माह बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर। थाना पुलिस ने 18 माह बाद ढाबा संचालक समेत अज्ञात पर मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
31 मार्च 2024 को कस्बे के लकी ढाबा पर बदमाशों ने ढाबे के मैनेजर मोहम्मद शहजाद निवासी बेगमगंज चुंगी मैनपुरी थाना सरायख्वाजा की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद बाद ढाबा संचालक शफकत अली सिद्दीकी की तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
मृतक की पत्नी मरियम ने 21 अगस्त 2024 को व 16 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर घटना में ढाबा संचालक के होने का आरोप लगाया था। तब प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो मरियम ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को ढाबा संचालक शफकत अली सिद्दीकी निवासी चोरसंड व अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
इस बाबत थानाध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें