फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज विक्रेताओं में मारपीट, तनाव का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के आलमगंज बाजार में दो तरबूज विक्रेताओं में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया, जो हाथ में लगा। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय और सीओ विजय सिंह ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

आलमगंज बाजार में प्यारेलाल भूज व अबरार ठेला लगाकर तरबूज बेचते हैं। तरबूज बेचने के दौरान ग्राहकों से एक दूसरे का तरबूज खराब बताने को लेकर दोनो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि अबरार ने प्यारेलाल पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसके हाथ में चाकू लग गया। घटना को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण संजय राय, एसडीएम कौशलेश मिश्र, सीओ विजय सिंह, नायब तहसीलदार संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। बाजार में तनाव पूर्ण शांति है। थानाध्यक्ष मुन्नाराम का कहना है कि मारपीट हुई है। किसी को चाकू नहीं लगा है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें