बरसठी। क्षेत्र के पाली गांव की एक महिला के बैंक खाते से जालसाजों ने 37 हजार रुपये उड़ा दिए । पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पाली गांव निवासी नीतू देवी पत्नी आनंद कुमार का यूबीआई की सरसरा शाखा में खाता है। नीतू के मोबाइल फोन पर जालसाज ने छह मई को फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि खाते में आधार लिंक नहीं है। इसी बहाने से उसने महिला से एटीएम नंबर और पिन नंबर भी पूछ लिया। थोड़ी देर बाद महिला के मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाती उसके खाते से सात बार मे 37 हजार रुपये जालसाजों ने निकाल लिया।