फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो वर्गों में मारपीट, सात की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर से सटे छिड़वा भादी गांव में शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए। बात बिगड़ी तो दोनों वर्गों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में ग्यारह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां सात लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बात की जानकारी होने पर दोनों वर्गों में तनाव की स्थिति बन गई। इस घटना में एक पक्ष से मंजू (35), संतोष (36), विनोद (39), विपिन (18), पवन (10), सूरज( 21), उषा (40 ) और दूसरे पक्ष से करीम (21), नजबुल निशा (20), सगीर अहमद (60) और शबाना (56) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां संतोष, विनोद, पवन, मंजू, सगीर, करीम और शबाना की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है ।गिरफ्तार लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें