धर्मापुर। क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुलिया के पास से शनिवार को पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की गई एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। थाना प्रभारी लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पांडेय पुरुषोत्तमपुर निवासी सूरज गौतम को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना पर पांडेय पुरुषोत्तमपुर के पुलिया के पास से चोरी की गई एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। थाना प्रभारी लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि उक्त शातिर चोर कुछ दिन पहले एक शराब की ठेके से की गई चोरी में शामिल था। उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।