फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में दिखा उत्साह, हर केंद्र पर रही अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
सी टेट परीक्षा छूटने के बाद टीडी कालेज से वापस लौटते अभ्यर्थी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) को लेकर रविवार को अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा। केंद्रों पर रविवार की सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी उपस्थित हो गए थे। निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने बुकलेट विलंब से मिलने की शिकायत की। जिले के 55 केंद्रों पर दोनों पालियों में 57232 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंद्रह फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से होने वाली परीक्षा के लिए दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, मगर सात बजे ही दूरदराज से अभ्यर्थी पहुंच गए थे। उन्हें अपने साथ पानी की बोतल, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर और मास्क लाने का निर्देश दिया गया था। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एक-एक कर सबको केंद्र में प्रवेश दिया गया। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर पहली पाली में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 52 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में 63 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राधिका विद्यालय में पहले पाली में 480 में 57 अभ्यर्थी दूसरी पाली में 480 में 63 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा कराई गई। मड़ियाहूं: कस्बा के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में 480 परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठना था। इसमें 57 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में 66 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। काजीपुर स्थित सेंट जेवियर इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से पहली पाली में 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में 64 छात्र अनुपस्थित रहे। इस केंद्र पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें 15 देर से बुकलेट दिया गया। जब पर्यवेक्षक आशुतोष पांडेय व प्रधानाचार्य विनोद तिवारी कुछ बताने से इनकार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें