फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप के संचालन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत सोमवार से प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण 10 अक्तूबर तक सुबह नौ से शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना में पूछे जाने वाले सभी 40 सवालों पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। प्रत्येक सवाल का उद्देश्य, उसे पूछने का सही तरीका और उत्तर को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने की जानकारी उदाहरणों के साथ दी जा रही है।
प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को एप पर अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि वास्तविक गणना के दौरान आने वाली परिस्थितियों का सामना करने में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन

इसलिए गणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण का संचालन जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स अजय कुमार मौर्या, उमेश मिश्रा, कमलेश कुमार यादव और आशुतोष शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें