फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगा लाल निशान, चौड़ा होगा प्रमुख जेसीज चौराहा

विज्ञापन
जेसीज चौराहा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जल्द ही शहर के प्रमुख चौराहों में शुमार जेसीज चौराहा संकरा दिखने के बजाय चौड़ा दिखेगा, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शीघ्र इस चौराहे पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण को हटवाने का काम किया जाएगा, इसके लिए रविवार की देर रात पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मापी करते हुए सीमांकन कर लाल निशान लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर के प्रमुख चौराहों में जेसीज चौराहा शुमार है। इस चौराहे की चौड़ाई तकरीबन 80 मीटर है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इस समय वह संकरी होकर 30 मीटर में ही रह गई है, जिससे वहां हर समय जाम लगता है। वहीं चौराहे की सुंदरता भी बिगड़ गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन अब इस चौराहे पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की तैयारी कर चुका है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रविवार की रात इस चौराहे पर हुए अतिक्रमण का सीमांकन कर लाल निशान लगाया गया है। अब प्रशासन उनको नोटिस देने का कार्य शुरू कर दिया है, जिसके बाद इस चौराहे पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का कार्य किया जाएगा।
वाजिदपुर तिराहे से जेसीज तक भी शीघ्र हटेगा अतिक्रमण
जौनपुर। प्रशासन वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहे तक एक बार फिर अतिक्रमण हटवाने का मन बना रहा है, इसके लिए भी वह तैयारी में जुट गया है। कारण यह सड़क कहीं 30 मीटर तो कहीं 50, 60 तो कहीं 70 मीटर तक चौड़ी है, जिसे अब प्रशासन खाली करना चाहता है।
विज्ञापन

जेसीज चौराहा तकरीबन 80 से 90 मीटर चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वह संकरा होकर 30 मीटर में हो गया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी से सीमांकन करा लिया गया है। संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। अगर उनके ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें