फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में डाला फेविक्विक, डेढ़ घंटे बाधित रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकताला मतदान केंद्र के ईवीएम में किसी शरारतीतत्व ने फेवीक्विक डालकर अवरोध उत्पन्न कर दिया। डेढ़ घंटे बाद ईवीएम बदलने पर दोबारा मतदान शुरू हुआ। वहीं, सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह का बटन ईवीएम में नहीं दबने की शिकायत सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के चकताला मतदान केंद्र के बूथ संख्या-30 पर किसी शरारतीतत्व ने अपना दल-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव चिह्न कप-प्लेट के सामने के बटन में फेवीक्विक डाल दिया। नतीजतन बटन ने काम करना बंद कर दिया। किसी ने बटन न दबने पर पीठासीन अधिकारी से शिकायत की तो फेविक्विक डाले जाने का पता चला। इस पर मतदान तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर मौके पर मड़ियाहूं की उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा पहुंचीं। इसके बाद दूसरी ईवीएम लगान पर करीब डेढ़ घंटे बाद पुन: मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें