फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी संग भागी युवती तो पिता ने दी जान, अब लड़के के घर शव रखकर शादी कराने की जिद पर अड़े परिजन

Wed, 25 Sep 2024 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ भागी तो पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी होने पर बेटी घर वापस आ गई। इसके बाद परिजन शव उसके प्रेमी के घर रखकर शादी कराने की जिद पर अड़ गए। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में एक शख्स का शव उसकी बेटी के प्रेमी के घर पर रखकर परिजन हंगामा करने लगे। परिजन युवती व प्रेमी की शादी कराने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के मान- मन्नौवल में जुटी रही, लेकिन घरवाले किसी की सुनने को तैयार नहीं। 

विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार को एक युवती अपने पड़ोस के ही एक युवक के साथ भाग गई थी, जिसकी जानकारी होने पर युवती के पिता जगन्नाथ यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। अपने पिता की मौत की सूचना मिलते ही लड़की देर रात ही घर वापस आ गई। 

विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही युवती के पिता का शव घर पहुंचा, परिजनो ने अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को युवती के प्रेमी के घर पर रख कर दिया। वे मांग करने लगे कि पहले दोनों की शादी होगी उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इधर शव पहुंचते ही प्रेमी के परिजन घर से फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी सिंगरामऊ अमित सिंह ने बताया कि युवती के परिजन पड़ोस के ही युवक पर लड़की को जबर्दस्ती भगा ले जाने का मुकदमा लिखवाने के लिए मंगलवार की सुबह थाने पर आए थे, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें