फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता को रेखाओं और रंगों से सजाया

विज्ञापन
7- हिन्दी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जेब्रा संस्था द? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने सोमवार को नगर के हिंदी भवन में चित्रकला प्रतियोगिता बापू मंजरी का आयोजन किया गया। इसमें 70 विद्यालयों के शिशु वर्ग से लेकर परास्नातक तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने चित्र बनाए। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डा. अभिनव गुप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि रंगों के जरिए छात्रों ने बापू के जीवन के बहाने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई है। प्रथम वर्ग में प्रथम अनमोल आंनद यशोदा गुरुकुल,द्वितीय रिया राजभर नेहरू बालोद्यान व तृतीय वैष्णवी तिवारी नेहरू बालोद्यान रही। द्वितीय वर्ग में प्रथम आयुषी मौर्या नानक पब्लिक स्कूल,द्वितीय प्रीति मौर्या आरडीएम शिया इंटर कालेज व तृतीय आयशा नूर सीएमएम स्कूल और तृतीय वर्ग में प्रथम प्राची गौतम डॉ.रिजवी लर्नर्स एकेडमी, द्वितीय हर्ष श्रीवास्तव सेंट जॉन्स स्कूल व तृतीय निकिता विश्वकर्मा शहाना इंटरनेशनल स्कूल तथा चतुथ-़ वर्ग में प्रथम मयंक कुमार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, द्वितीय साक्षी सोनी तिलकधारी महाविद्यालय व तृतीय मयंक कुमार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रहे। जिनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कार्टूनिस्ट चंचल, वरिष्ठ चित्रकार अजय सिंह, चित्रकार रविकांत जायसवाल व नवीन विश्वकर्मा रहे।अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता प्रो. आरएन त्रिपाठी ने की।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह, चिकित्सक डा.बीएस उपाध्याय, व्यापारी नेता इंदू सिंह, महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, मधुकर तिवारी, विजयंत सोंथालिया, जयप्रकाश जायसवाल, डॉ. विमला सिंह, डॉ.अंजू सेठ, मेनुका सोंथालिया, ज्ञान्ति श्रीवास्तवा,ज्योति शाह, रामनारायण सेठ मामा, डॉ. मनोज मिश्रा, दिनेश कपूर, अमरनाथ सेठ, अनंत श्रीवास्तव, नीरज शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें