फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 13 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/ शाहगंज। खुटहन क्षेत्र के बनुआडीह गांव में देशी शराब की दुकान पर रविवार की देर रात पहुंचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारकर गल्ले से तेरह हजार पांच सौ नकदी लूट कर फरार हो गए। गोली एक सेल्समैन की पीठ में लगी और दूसरा सेल्समैन मारे डर के विरोध नहीं कर सका। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल सेल्समैन को उपचार हेतु शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। देर रात पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने घटना की जानकारी ली। दो बदमाशों पर हत्या का प्रयास और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव में मेवाती देवी के नाम से सरकारी देशी शराब की दुकान संचालित है। इस पर बतौर सेल्समैन सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी पवन कुमार निषाद और इनके सहयोगी के रूप मे मिर्जापुर जिले के सरोज दूबे तैनात है। रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंच गये। एक स्टार्ट बाइक पर बैठा रहा। दूसरा बदमाश दुकान पर शराब खरीदने लगा। जैसे ही सेल्समैन शराब निकालने के लिए मुड़ा बदमाश ने असलहा निकाल उसकी पीठ पर लक्ष कर फायर कर दिया। गोली सीधा सेल्समैन की पीठ पर लगी। जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर तड़पने लगा। गोली से घायल साथी को छटपटाते देख सरोज भी सहम कर एक कोने मे खड़ा हो गया। बदमाश दुकान मे घुसकर गल्ले मे रखा नगदी लेकर पुन: उसी बाइक से फरार हो गए। सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें