फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए चक्कर लगा रहा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए चक्कर लगा रहा पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी राम जी शर्मा अपने पुत्र विजय शर्मा की मौत के डेढ़ माह बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं। रामजी शर्मा का कहना है कि वह सीओ कार्यालय में भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन पुलिस रिपोर्ट नही दे रही है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के मुबारकपुर निवासी रामजी शर्मा के पुत्र विजय शर्मा का शव 21 अगस्त को घर के अन्दर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला था। उसका पैर चारपाई से लगा हुआ था। जिससे यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी मौत फांसी लगाने से हुई होगी। जिस कमरे में शव मिला था। उसका दरवाजा बाहर से ही खोला और बंद किया जा सकता है। पुलिस आत्म हत्या मान कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन उसके परिवार वालों को डेढ़ माह बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई । परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जानबूझ कर पुलिस रिपोर्ट छुपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें