फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त हो रही बेल की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में विलुप्त हो रही बेल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बेल की खेती करने पर बागवानों को 40 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने कहा कि अब राष्ट्रीय बागवानी मिशन 2022-23 के अंतर्गत जनपद को बागवानी फसलों में बेल चार हेक्टेयर, आम छह हेक्टेयर, अमरूद सात हेक्टेयर, आंवला दो हेक्टेयर, केला 15 हेक्टेयर के लिए कृषक चयन पंजीकरण किया जा रहा है। केला और आंवला की खेती करने वाले किसानों को भी अनुदान मिलेगा। इस बार केले में 15 हेक्टेयर, आंवला में दो हेक्टेयर क्षेत्रफल खेती करने लिए अनुदान दिया जाएगा। केला में प्रथम वर्ष 30738 और द्वितीय वर्ष 10247 प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान मिलेगा। वहीं, आंवला की खेती करने वालों को प्रति हेक्टेयर 18000 का अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले पूरे खेत में पौधे लगाने पर सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब मेड़ पर भी यदि बेल, आंवला, रोपित करते हैं तो प्रति हेक्टेयर अनुमन्य सब्सिडी देय है। पंजीकरण के लिए खतौनी, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। पंजीकरण जनसेवा केंद्र या उद्यान कार्यालय में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें