फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर किसानों को किया सम्मानित

Mon, 12 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनहाल मैदान में सोमवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मंत्री ने किसानों को अंगवस्त्रम और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलाकाराें ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारस वेलफेयर सोसाइटी के उद्देश्य को पूरा करने में जो भी सहयोग होगा, उसे पूरा करेंगे। उन्हाेंने कहा कि समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में युवाओं को आगे आना होगा। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर उन्होंने जनपद के लोगों को बधाई दी।

 रवींद्र सिंह ज्योति और फ्रेंड्स डांस ग्रुप के कलाकाराें ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, चंद्रेश मिश्र, दीपक जायसवाल, गार्गी सिंह, राकेश  श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, डा. पीसी विश्वकर्मा, सुशील दुबे, शकील अहमद, मोहम्मद आफाक, शबनम नाज, डा. अवधनाथ पाल, डा. एसपी यादव, राजन यादव आदि मौजूद थे। संचालन सलमान शेख ने किया।
विज्ञापन


 उधर केराकत में राजेश यादव के आवास पर कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नीरज पहलवान, खरपत्तू, राम केश पाल, धर्मराज, संजय, पंकज, राजू जायसवाल, राज बहादुर उपाध्याय, महमूद अली, जय सिंह, विपिन पाठक, सुभाष प्रधान आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें