फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का किसानों को मिल रहा लाभ : बलदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मछलीशहर। प्रदेश सरकार ओर से चलाई जा रही योजना का सभी किसानों को लाभ मिल रहा है। अच्छी उपज के लिए मिट्टी की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए । मिट्टी के हिसाब से बीज लगाना लाभदायक होता है।
यह बातें बृहस्पतिवार को सुजानगंज बाजार स्थित बीआरसी सभागार में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहीं। उन्होंने कहा कि एमएसपी के हिसाब से हर साल अनाजों के मूल्य में वृद्धि की जाती है। पश्चिम की तुलना में पूरब में पैदावार कम होती है।
विज्ञापन

इसका कारण है कि पूरब के किसान वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में खेती नहीं करते हैं। अगर वैज्ञानिकों के सलाह के अनुसार समय-समय पर मिट्टी की जांच एवं उसके अनुरूप बीज डालें तो पैदावार दोगुनी होगी।
उन्होंने किसानों को सोलर पंप लगवाने की सलाह दी। इस दौरान किसानों ने अनाज संग्रह की व्यवस्था, समय पर उर्वरक खाद उपलब्ध कराना, जैविक खादों को समय पर न मिलना तथा खेतों में लगने वाले बाड़ में सब्सिडी की मांग की है, राज्य मंत्री ने लोगों को विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता बीडीओ राकेश मिश्रा ने की। संचालन डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर डॉ रुपेश सिंह, हिमांशु पांडेय, डॉ सुरेश कनौजिया, डॉ शशिकेश सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, विवेक कुमार, रमेश मिश्रा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें