फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बच्चों के बाप की इश्क की कहानी, युवती से अकेले में मिलता था मुस्लिम युवक, पहुंच गया जेल; जानें मामला

Thu, 05 Jun 2025 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादीशुदा मुस्लिम युवक दूसरे धर्म की लड़की से इश्क लड़ा रहा था। लड़की सच्चाई जानती थी लेकिन जब शादी की बात की तो युवक ने मना कर दिया। इस पर लड़की ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लड़की ने दर्ज कराया मामला। - फोटो : Free pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Love Affair: जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के मंडी नसीब खान निवासी व्यक्ति को मोहब्बत करना उस समय भारी पड़ गया जब युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मंडी निवासी मुस्लिम धर्म के युवक का पड़ोसी मोहल्ले की दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच, दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया किया एकांत में मिलने भी लगे। युवती इस बात को अच्छी तरह से जानती थी कि उसका प्रेमी शादीशुदा और दो बच्चों का बाप भी है। युवती ने अपनी लिखी गई तहरीर में यह आरोप लगाया है कि मुस्लिम धर्म का युवक शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ काफी दिनों से संबंध बना रहा था।

कई बार उसने इच्छा के विरुद्ध भी संबंध बनाया। विरोध पर बहला देता था। जब वह शादी का दबाव बनाने लगी, तब मुस्लिम युवक ने इनकार कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी के बारे में चर्चा है कि उसके पिता पुलिस अधीक्षक के स्टेनो रहे हैं और रिटायर हो चुके हैं। इसी के साथ आरोपी का एक भाई सब इंस्पेक्टर भी है। दूसरी तरफ क्षेत्र में चर्चा है कि शादीशुदा बच्चों का बाप लंबी उम्र में इश्क लगाने चला था। उसको अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें