फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में भाजपा सांसद रवि किशन बोले- दिल्ली हिंसा के पीछे देशद्रोही तत्वों का हाथ

Fri, 29 Jan 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देशद्रोही तत्वों की साजिश करार दिया। सांसद ने कहा कि किसानों को बदनाम करने के लिए देश विरोधी तत्वों और किसान विरोधी पार्टियों ने साजिश के तहत यह हिंसा कराई है। जिसने भी तिरंगे का अपमान किया है, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की शूटिंग के लिए जौनपुर आए गोरखपुर के सांसद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी थी, लेकिन इसे दरकिनार कर लालकिले तक पहुंचना और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की पिटाई करना बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। तिरंगे का अपमान किया गया। मैं खुद किसान का बेटा हूं और भलीभांति जानता हूं कि कोई भी किसान ऐसा नहीं कर सकता। इस पूरी घटना में राष्ट्रद्रोही तत्व शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के पीछे खालिस्तानी मूवमेंट के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने यह बात कही तो विपक्ष ने हंगामा किया। आप और कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली, पंजाब से नोटिस भेजा, मगर 26 जनवरी की घटना के बाद यह साबित हो चुका है कि मैंने जो कहा वो गलत नहीं था।

सांसद ने कहा कि यह कांग्रेस का समय नहीं है। यह मोदी और योगी जी की सरकार है। देश की आन, बान शान तिरंगे के सम्मान को जो भी ठेस पहुंचाएगा, उसे किसी भी हाल में माफी नहीं मिलेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह इन लोगों को ऐसी सजा दें ताकि फिर कोई इसी जुर्रत न कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें