फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में टिनशेड रखने के विवाद में किसान की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा  

Wed, 20 May 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जौनपुर जिले के नेवढ़िया क्षेत्र के गोंता गांव में भूमि विवाद में लाठी-डंडे से पिटाई कर किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घर वालों की तहरीर पर पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।  

विज्ञापन


गाेंता गांव में पुश्तैनी जमीन पर टिनशेड रखने को लेकर रविवार की रात में मजीद उर्फ  कल्लू (55) और उनके भतीजे सोनू के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। सोमवार को मजीद की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने उनके भतीजे सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर  शांति भंग में चालान कर दिया था। जमानत कराकर घर लौटने के बाद देरशाम को टिनशेड के मुद्दे पर दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई।

इसमें मजीद  के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह गिर कर तड़पने लगे। इस दौरान हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर मजीद को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे मेराज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आलम खां, हतीब, सोनू, सलमान, नूरजहां के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें