फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/डोभी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। अयोध्या जनपद के दर्शन नगर निवासी प्रभावती (40) पत्नी हरिप्रसाद मंगलवार की सुबह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप सुबह करीब 6 बजे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के बगेरवां गांव स्थित राजीव सिंह के भट्ठे से झारखंड निवासी ट्रैक्टर चालक अजय कुमार की मंगलवार को कर्रा कॉलेज के पास ईंट ले जाते समय ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस मृतक की पत्नी लक्ष्मी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें