फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भैंस बांधने के लिए लाठी से पीटकर किसान की हत्या, गुस्साए लोगों ने मड़हा फूंका

विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी का फूंका गया छप्पर। - फोटो : 1
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में लाठी से पीटकर किसान अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू की हत्या कर दी गई। मारपीट में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी पक्ष के मड़हे में आग लगा दी। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा व तेजबहादुर शर्मा से बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय के घायल होने की सूचना पर उनके परिवार के अखिलेश सिंह, हिमांशू सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों के अचानक हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना से गुस्साए लोगों ने तेजबहादुर शर्मा के रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर उच्चाधिकारी भी पहुंचे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें