जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत बक्शा में जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
जिला महिला अस्पताल में सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चार पुरुष नसबंदी, तीन महिला नसबंदी, 28 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण और 43 को परिवार नियोजन पर परामर्श दिया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रवींद्र कुमार ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन पर परामर्श दिया गया। उक्त तिथि के अंदर ब्लाक स्तरीय पीएचसी व सीएचसी पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया।
जिसमें महिला नसबंदी व परिवार नियोजन से संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों को उपस्थित होकर इस सेवा लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा.एक निगम, महिला सीएमएस डा. लिलि श्रीवास्तव, डा.आरके सिंह, सत्यब्रत त्रिपाठी, भुलई यादव आदि रहे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला महिला अस्पताल में स्टाल लगाकर महिलाओं को सुविधा की जानकारी दी गई। शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया। इस मौके पर रविन्द्र सिंह सेवाओं की जानकारी दी । सीएमओ रविन्द्र कुमार पोरवार ने हर मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सुमन मिश्रा ने जिला महिला अधीक्षका िलली श्रीवास्तव एमपी चौधरी आदि रहे। मडियाहूः स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं में छात्र छात्राओं ने विशाल रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य पीके सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आरपी सिंह, इंद्रेश कनौजिया, अजय आदि रहे।