फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 29 घंटे तक घर में शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे

विज्ञापन
शाहगंज, शव घर पर रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, 15 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार। स्रोत-सोशल
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के मजडीहां गांव में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 29 घंटे तक शव घर पर रखकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

मजडीहां गांव निवासी चंदन राजभर (30) पुत्र छोटेलाल की मां प्रभावती देवी ने बताया कि बेटे और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद बहू गांव के प्रधान के घर चली गई थी। आरोप है कि चंदन पत्नी को वापस लाने वहां पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल चंदन का उपचार चल रहा था, जहां रविवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। प्रभावती ने गांव के प्रधान समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक की पत्नी गुलावती देवी ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात करीब 10 बजे शव घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शव को घर पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
विज्ञापन

मौके पर खुटहन, सरपतहां, खेतासराय, सरायख्वाजा सहित कई थानों की पुलिस, महिला थाना प्रभारी श्वेता तिवारी, तहसीलदार सौरभ कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार की दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ, आवास, वृद्धा पेंशन तथा बच्चों की शिक्षा व पालन-पोषण में हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। उधर, प्रधान साजिद का कहना है कि हमारे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। जांच की जाए तो सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।

छह मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
शाहगंज। चंदन राजभर की मौत ने छह मासूम बच्चों से पिता का साया छीन लिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर होने के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा रहा और मां सहित अन्य परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा चंदन ही था। उसके निधन से परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च और बच्चों की पढ़ाई की चुनौती खड़ी हो गई है। मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता, शीघ्र न्याय और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष मदद की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें