सत्यप्रकाश और धनंजय भाग गए। पुलिस ने घर में एक गत्ते का पैकेट बरामद किया। इसमें 21 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 200 एमएल की 45-45 शीशी शराब थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि सभी आरोपी अपमिश्रित पदार्थ व स्प्रिट से अवैध शराब बनाकर और नकली रैपर, नकली क्यूआर कोड लगाकर बेचते थे।
पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आबकारी निरीक्षक सदर श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर वह नकली पाया गया।