फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, बढ़ी ठिठुरन

Fri, 30 Dec 2016 01:10 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और गलन में अलाव का सहारा लेकर बैठे लोग।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के चलते जहां सुबह लोग देर से बिस्तर से बाहर निकल रहे हैं वहीं रात में जल्दी ही लोग विस्तर में जाने को विवश हो रहे हैं। दिन में अलाव के सहारे ठंड के बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। बाजार में भी ठंड का साफ असर दिख रहा है।
विज्ञापन


शाम को जल्दी ही    लोग घर पहुंच गए। जिससे सन्नाटा पसर गया। पिछले तीन दिनों से ठंड का असर रोज बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली।

दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह देर तक कोहरा रहा। पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों में ठंड के कारण 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। बच्चों के का स्कूल बंद होने के चलते उन्हें राहत जरूर रही।
विज्ञापन


महिलाओं को भी बच्चों को सुबह स्कूल के लिए जल्दी तैयार करने से फुर्सत रही लेकिन अन्य घरेलू कामकाज ठंड के चलते प्रभावित जरूर हुआ। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी को और भी बढ़ा दिया। खास तौर से बाइक से चलने वालों को दिक्कत हुई।

ठंड के चलते सुबह जहां लोग देर से दफ्तर पहुचे वहीं शाम को जल्दी काम समेट कर लोग घर पहुंच गए।  नगरपालिका प्राशानस की ओर से शहर में 42 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। रोडवेज परिसर में रैनबसेरा स्थापित जरूर किया गया है पर रैनबसेरे में लोगों की सुविधा के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं।

 शाहगंजः पतंजलि योग समिति एवं बसंती देवी आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 200 लोगों में कंबल वितरित किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि डा. राज कुमार मिश्र रहे।

इस मौके पर डा. राज कुमार मिश्र, हनुमान प्रसाद गुप्त, डा. सुधाकर मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे, हितलाल, दिनेश मोदनवाल, सुरेश चंद्र जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, डा. अशोक पाण्डेय, शिव कुमार यादव, दिवाकर सिंह, विरेन्द्र यादव, गोपाल बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें