फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन बनेंगी मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज!

Fri, 17 Jan 2025 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Rinku Singh And Priya Saroj Engagement News : भारतीय क्रिकेटर और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरों को तूफानी सरोज ने फेक बताया है। कहा है कि ये अफवाह है। ऐसी खबरों पर ध्यान न दिया जाए।
विज्ञापन
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शुक्रवार को सगाई की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि पिता केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने सगाई इंकार किया है। उन्होंने कहा कि रिंकू के पिता ने शादी के लिए अलीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया था, जहां चाय पर उनसे सार्थक बातचीत हुई है।

विज्ञापन


मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से 2024 में सपा के टिकट पर प्रिया सरोज चुनकर संसद पहुंचीं। पिता तूफानी सरोज वर्तमान में केराकत सुरक्षित सीट से सपा विधायक हैं। साथ ही सैदपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में तीन बार सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन

दिनभर चर्चा में रहीं सगाई की खबरें

बृहस्पतिवार को न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रिंकू सिंह से प्रिया सरोज की सगाई की खबरें तेजी से चलती रहीं। पिता तूफानी सरोज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी किसी प्रकार की सगाई नहीं हुई है।

यह जरूर स्वीकार किया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंहपिछले दो-तीन माह से शादी की बातचीत के लिए उन्हें बुला रहे थे। जिस पर वह बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गए थे, जहां पर उनके दामाद जज हैं। उन्हीं के घर चाय पर शादी को लेकर सार्थक बातचीत हुई है।

बताया कि रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है। वह भारतीय टीम, आईसीसी के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में आईपीएल में कोलकाला नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें