फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: डेढ़ लाख लेकर थमाया अमूल डेयरी का फर्जी नियुक्ति पत्र, एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

Fri, 13 Mar 2026 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले के एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर अमूल डेयरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल डेयरी वाराणसी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने बेरोजगार से डेढ़ लाख रुपये ठग लिया। साथ ही बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया, जिसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह कंपनी में गया। हालांकि पीड़ित ने संबंधित नामजद ठग के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र बनेवरा निवासी मुकेश सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अपने मित्र विशाल के माध्यम से आरोपी धनेथू नेवढ़िया निवासी देवेंद्र पांडेय उर्फ मोनू से उसकी मुलाकात हुई। देवेंद्र ने धीरे-धीरे उसे विश्वास में लिया। एक दिन कहा कि अमूल कंपनी में उसकी अच्छी जान-पहचान है।

वहां पर वह सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति करा सकता है। प्रति माह 28190 रुपये वेतन मिलेगा। अगर रुपयों की व्यवस्था कर दो तो नौकरी लगवा दूंगा। मुकेश सिंह के मांगने पर डेढ़ लाख रुपये भेज दिया। आरोपी ने अमूल डेयरी वाराणसी में सुपरवाइजर के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि कुछ दिन रुक जाइए। अमूल डेयरी में नियुक्ति हो गई है। नियुक्ति पत्र मिल गया है, जब भी वहां जाने के लिए वह कहता तब-तब आरोपी आजकल कहकर टाल देता। शंका हुई तो उसने वाराणसी जाकर अमूल कंपनी में जानकारी ली। पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। कंपनी से कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। आरोपी से कई बार आग्रह किया, उसके बावजूद भी रुपये वापस नहीं किया। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें