फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के तीन केंद्रों पर होंगी छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर होगी छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं
विज्ञापन

15 से 23 दिसंबर तक कराई जाएंगी सभी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वर्ष 2019-20 की छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 15 से 23 दिसंबर तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक व्यास नरायण सिंह बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए सभी महाविद्यालय के प्राचार्य व विभागाध्यक्ष को पत्र भेज दिया गया है। जौनपुर के राजा श्रीकृष्णदत्त महाविद्यालय में स्नातक पत्रकारिता की परीक्षा होगी। गाजीपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के गृह विज्ञान और चित्रकला व स्नातकोत्तर गृह विज्ञान की परीक्षाएं कराई जाएंगी। तिलकधारी महाविद्यालय (जौनपुर) केंद्र पर स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय एवं कृषि संकाय, कला संकाय के मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भूगोल एंव विज्ञान संकाय भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान वनस्पति, विज्ञान प्राणी विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा होगी। स्नातकोत्तर स्तर पर कला संकाय राजनीति शास्त्र , भूगोल, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिन्दी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं शिक्षाशास्त्र, विज्ञान संकाय में वनस्पति, रसायन विज्ञान तथा एमकाम एवं एमएससी कृषि की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें