फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाद कर समाप्त करे केंद्र सरकार

Mon, 21 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध और सराफा कारोबारियों के समर्थन में सांसद केपी सिंह को पत्रक सौंपते व्यापार मंडल के लोग।
विज्ञापन
 जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने की मांग को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित पत्रक सांसद केपी सिंह को सौंपा। सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार से व्यापारी हित में उत्पादन कर वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

 
व्यापार मंडल के लोग सांसद केपी सिंह के जन संपर्क कार्यालय जज कालोनी पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों की समर्थन में वित्त मंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्ययक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि केंद्र सरकार आम बजट में सर्राफा व्यापारियों पर एक प्रतिशत उत्पादन कर लागू कर किया है, जिसका सर्राफा व्यवसायी और व्यापार मंडल विरोध करता है।

पूरे देश के सर्राफा व्यवसायी हड़ताल पर हैं। उत्पादन कर लागू होने से व्यापारियों की मुश्किले बढ़ जाएगी। वैसे पहले से ही आयकर विभाग और वैट के कागज तैयार करने में ही परेशानी होती है। ऊपर से उत्पादन कर लागू होने से व्यापारियों के लिए इस विभाग के नियमों का पालन करना बहुत कठिन होगा।
विज्ञापन


पत्रक देने वालों में आरिफ हबीब खान, जय प्रकाश जायसवाल, शकील अहमद, उमेश गुप्ता, घनश्याम साहू, अरुण शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल, स्वतंत्र साहू, दीपक जायसवाल, संजय सिंह, अजीत सोनी, राजेश गुप्ता, रमेश मोदनवाल, मोहम्मद मुजाहिद खान, मोहम्मद तौहिद, जफर अहदम आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें