फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के कहर से सब बेहाल

विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए अलाव ही सहारा बना हुआ है। सिपाह मोहल्ले में खुद से अलाव जलाकर तापता परिवार। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सर्दी का सितम शुक्रवार को भी बना रहा। पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर के कारण लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़ों से शरीर ढंकने के बाद भी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसके दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड का असर बना रहा। दोपहर तक हाईवे पर कोहरे की चादर तनी रही। आबादी वाले इलाकों से इतर अन्य क्षेत्रों में दूर-दूर तक कोहरा ही नजर आ रहा था। इसके वाहन चालक हेडलाइट का सहारा लेकर आगे बढ़ते रहे। सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते रहे। ठंड के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके। इसके कारण सड़कों पर भीड़ भी कम नजर आई। मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी मौसम ठंडा रहने की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर बीमार, बच्चे व बुजुर्ग लोगों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

चहारसू चौराहे पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें