बीमारियों और कोरोना महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में योगाभ्यास के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। योग-प्राणायाम की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हर किसी ने खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की कोशिश की। दूसरों को यह संदेश भी दिया कि अब आलस छोड़कर योग को जीवन में नियमित उतारने की जरूरत है।
कोरोना संकट के कारण इस बार सार्वजनिक तौर पर कोई आयोजन नहीं हुआ। लिहाजा योग एट होम के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी ने घर में ही रहकर योगाभ्यास किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले योगाभ्यास के दौरान कोई अनुलोम-विलोम करता दिखा तो किसी ने कपालभाति, भ्रस्तिका, भ्रामरी जैसे प्राणायाम व योग की क्रियाएं की। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने अपने आवास पर परिवार व आसपास के लोगों के साथ योग किया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी अपने आवास पर अकेले ही योग किया। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने योग में हिस्सा लिया। लायंस क्लब जौनपुर की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग के दौरान शरीर, मन, घर और पर्यावरण को भी स्वस्थ रखने को प्रेरित किया गया। यहां कार्यक्रम में लायंस क्लब के गवर्नर डॉ. क्षितिज शर्मा, संस्था अध्यक्ष अमित पांडेय, कैबिनेट सचिव सैयद मो. मुस्तफा, शत्रुधन मौर्य, जोन चेयरमैन अशोक मौर्य, संजय श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, अरुण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, अश्वनी बैंकर, संदीप पांडेय, शिवानंद अग्रहरी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं जेसीआई जौनपुर क्लासिक के सदस्यों ने योग शिक्षिका रजनी साहू के निर्देशन में योगाभ्यास किया।
अध्यक्ष अजय गुप्ता, जोन कोऑर्डिनेटर मधुसूदन बैंकर, सचिव सुजित अग्रहरि आदि ने इसमें हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के निर्देशन में पचहटिया स्थित हरीमूर्ति वाटिका में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, कुलदीप योगी, विकास योगी आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान की निदेशक डॉ. सुधा सिंह, युवा भारत पतंजलि के प्रभारी योग गुरु राज यादव के निर्देशन में भी लोगों ने योग किया।
मुंगराबादशाहपुर: इंदिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट के परिसर में योग दिवस शारीरिक पर हुए कार्यक्रम में प्रमुख ट्रस्टी दिवाकर द्विवेदी ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम और कंधों की तकलीफों से निजात पाने के लिए लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर द्विवेदी, डॉ. सूर्य कुमार द्विवेदी, अभिषेक, प्रशांत शांडिल्य, फिजियोथेरपिस्ट विकास द्विवेदी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय परिसर में चेयरमैन शिवगोविंद साहू के नेतृत्व में सभासद सौरभ जायसवाल, ओमप्रकाश केशरवानी, संतोष गुप्ता, जेई शिवानं वास्को, रामानुज शुक्ल, बृजकिशोर यादव, विनीत कुमार त्रिवेदी, होरीलाल, अनिल शुक्ल, भरत लाल आदि ने योगाभ्यास किया।
सिंगरामऊ: ठाकुरवाड़ी महिला कल्याण समिति की संयोजक अंजू सिंह के साथ संस्था की सदस्यों ने योग किया।
सोशल मीडिया में खूब पोस्ट हुई तस्वीरें, वीडियो
जौनपुर। योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की थी। इस कारण भी तमाम लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहे। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर दिन भर लोगों की योग करती हुई तस्वीरें, वीडियो पोस्ट होती रहीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वालों को 51 हजार और जिला स्तर पर 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाना है। इसका चयन राज्य स्तर पर ही होगा।
04- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास पर योगाभ्यास करते डीएम दिनेश कुमार सिंह।- फोटो : JAUNPUR
05- विश्व योग दिवस के मौके पर उर्दू बाजार स्थित घनश्यामदास के बागीचे में योगा करते जेसीआई जौनपुर के- फोटो : JAUNPUR
06- विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करती भाजपा महिला मोर्चा की किरन श्रीवास्तव।- फोटो : JAUNPUR
07- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने गांव गांव स्थित आवास पर योग करते राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव।- फोटो : JAUNPUR
12- पंचहटिया में विश्व योग दिवस के मौके पर योगा करते बच्चे।- फोटो : JAUNPUR