फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात आने से एक दिन पहले लड़की ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में बरात आने से एक दिन पहले ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्षों ने शादी से पूर्व हुई रस्म अदायगी में हुए खर्च को एक दूसरे को वापस करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

रविवार को लखनीपुर थाना खुटहन से बरात बशीरपुर गांव में आनी थी। शनिवार की शाम को ही लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष को बारात लाने से मना कर दिया। रविवार को सुबह लड़के पक्ष से 12 लोग बशीरपुर गांव में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने हुई पंचायत में बात निकलकर सामने आई कि लड़की अपने होने वाले पति से सहेली के मोबाइल से बात करती थी। दुल्हन की सहेली दूल्हे के बड़े भाई से फोन से बात करने लगी। दूल्हे का बड़ा भाई भट्टे पर काम करता था। कुछ दिन पहले दूल्हे के बड़े भाई ने किसी दूसरे लड़की से शादी कर लिया। जानकारी दुल्हन की सहेली को हुई तो दोनों होने वाले रिश्तेदारों में विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें