फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार और तीन पहिया वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार को शहर में चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। यह व्यवस्था दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए की गई है। शहर में केवल दो पहिया वाहन सवार ही आवाजाही कर सकेंगे। जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी एसआई सुशील मिश्रा के मुताबिक कुत्तूपुर तिराहे से किसी भी चार पहिया वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। मड़ियाहूं की तरफ जाने वाले वाहन सिपाह, वाजिदपुर से पॉलिटेक्निक होकर जाएंगे। बदलापुर, मछलीशहर पड़ाव से कोई भी चार पहिया वाहन ओलंदगंज नहीं जाएंगे। ये वाहन नईगंज से पॉलिटेक्निक तक जाएंगे। ओलंदगंज नहीं जाएंगे। इसी तरह से कोतवाली की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही पॉलिटेक्निक, ओलंदगंज से दाहिने होते हुए सद्भावना मार्ग होते हुए कोतवाली की तरफ जाएंगे। यातायात प्रभारी ने बताया कि दशहरा पर्व को देखते हुए जेसीज चौराहा पर खाली पड़े मैदान, सद्भावना मार्ग की तरफ दोनों पटरियों पर खाली पड़े स्थान, किला के पीछे पार्किंग स्थल पर, मछलीशहर व बदलापुर पड़ाव पर सड़क के दोनों तरफ खाली स्थानों पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। निगरानी पुलिस की फैंटम व कोबरा टीम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें