1- सुइथाकलां में 10 घंटे कट रही बिजली : सुइथाकलां क्षेत्र में हो रही अनवरत बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में 8 से 10 घंटे ओवरलोड का हवाला देकर बिजली कटौती की जा रही है। रात में सबसे अधिक कटौती हो रही है।
2- मल्हनी में 12 घंटे हो रही कटौती : आदमपुर विद्युत उपखंड केंद्र से संचालित बैजारामपुर, सलहदीपुर, बरैयाकाजी, मझलीपट्टी, गुलालपुर गांव में बिजली महज 12 घंटे ही रह रही है। एक दिन करीब 7 से 8 बार बिजली ट्रिप होती है।
3- बरईपार में 13 घंटे की कटौती : बरईपार क्षेत्र में मछली शहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर और कान्हापुर फीडर पर 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है। रात में 12 से अधिक बार बिजली कटती है और 24 घंटे में 10 से 12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है।
4- गौराबादशाहपुर क्षेत्र में 10 घंटे की कटौती : कबिरुद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 72 गांवों में बिजली कटौती लगातार की जा रही है। बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। बिजली कटौती से किसानों की धान की नर्सरी में सिंचाई नहीं हो पा रही है। साथ ही बिजली से जुड़े कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
बोले अधिकारी
ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिया गया है। ट्रांसफाॅर्मर और तार भी जल्द से जल्द बदलने के निर्देश दिए हैं। - ई. रामदास, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण