फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के बाबत जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत चहारसू चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों को खाली कराने से लेकर दर्जनों मकानों की दीवारें व बारजे आदि को तोड़े गए।
विज्ञापन

शहर में मार्गों पर हुए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा था। इस दौरान लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे थे। जिससे लोगों के आवश्यक काम भी पूरे नहीं हो पा रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया। पहले दिन शहर के चाहरसू चौराह से लेकर ओलंदगंज तक सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों व नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। जिस पर दुकानदारों की ओर से कब्जा किया गया था। अतिक्रमण हटाने वालों में नगर पालिका व यातायात पुलिस के लोग भी शामिल रहे। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाकर सड़क की पटरियों व नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। अभियान कई दिनों तक चलेगा। बृहस्पतिवार को चहारसू चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें