फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; कई मामलों के आरोपी हैं बदमाश

Fri, 22 Nov 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जाैनपुर पुलिस को दोनों पशु तस्करों की काफी दिनों से तलाश थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो दोनों फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर की मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दाैरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों को पैर में गोली लगी है। एसओजी और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। मुठभेड़ में एसओजी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर बेलवार क्षेत्र में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर एसओजी और पुलिस ने घेराबंदी की थी। 



मुंगराबादशाहपुर व स्वाट टीम के साथ भोर में करीब चार बजे राम नगर पानी टंकी के पास में गांव तस्कर पंचम प्रजापति सुकरनाखुर्द थाना सरपतहां और संतोष चमार करौंदी (सुल्तानपुर) के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। घायल अभियुक्तों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, तीन भैंस, दो देसी तमंचा और खोखा कारतूस, बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें