फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: जौनपुर में दूसरे दिन मुठभेड़, गोतस्कर घायल, गिरफ्तार; सिपाही की माैत से चेकिंग अभियान तेज

Mon, 19 May 2025 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Encounter News: जौनपुर में बीते रविवार को गोतस्करों ने एक सिपाही को अपने पिकअप से कुचल दिया था, जिससे उसकी माैत हो गई थी। दूसरे दिन सोमवार को हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक और तस्कर को अरेस्ट किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भाग निकाल, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Jaunpur: यूपी के जौनपुर में सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन




अपराध की रोकथाम और अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाध्यक्ष बक्शा व थानाध्यक्ष तेजीबाजार द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चेंकिग किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी समय मुखबिर से जानकारी मिली की दो संदिग्ध व्यक्ति बक्सा हाइवे से चुरावनपुर की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर समय करीब रात करीब एक बजे पुलिस वाले चुरावनपुर जाने वाली सड़क से लगभग 100 मीटर आगे नहर की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों का इंतजार करने लगे।

थोड़ी ही देर में बक्सा हाइवे की तरफ चुरावनपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक तेजी से आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक सवार भागने के फिराक में दाहिने मुड़े लेकिन अनियंत्रित होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

दूसरे साथी के लिए टीम तैनात

पुलिस को आता देख खेत की तरफ भागे इससे पहले टीम पर फायर भी किया। आत्मरक्षार्थ कमर के नीचे लक्ष्य कर थानाध्यक्ष तेजीबाजार ने एक राउंड फायर किया। इससे एक बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। यह देख उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

घायल बदमाश से पूछने पर अपना नाम राजू यादव (21) पुत्र नन्हेलाल निवासी मथुरापुर कोठवां थाना जलालपुर (जौनपुर) बताया। उसने भागे हुए बदमाश का नाम काजू पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर (वाराणसी) बताया। अभियुक्त राजू के पास से एक तमंचा, 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक (UP62CJ8572) बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें