पुलिस को आता देख खेत की तरफ भागे इससे पहले टीम पर फायर भी किया। आत्मरक्षार्थ कमर के नीचे लक्ष्य कर थानाध्यक्ष तेजीबाजार ने एक राउंड फायर किया। इससे एक बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। यह देख उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
घायल बदमाश से पूछने पर अपना नाम राजू यादव (21) पुत्र नन्हेलाल निवासी मथुरापुर कोठवां थाना जलालपुर (जौनपुर) बताया। उसने भागे हुए बदमाश का नाम काजू पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर (वाराणसी) बताया। अभियुक्त राजू के पास से एक तमंचा, 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक (UP62CJ8572) बरामद हुआ है।