पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई । निजामपुर के समीप तिराहे पर बदमाशों से पुलिस टीम की भिडंत हो गई और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। मौके का फायदा उठाकर दूसरा साथी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर समीप तिराहे पर मंगलवार की शाम मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक पशुतस्कर के पैर में गोली लगने से गिरकर घायल हो गया। दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि नगर से सटे नटौली गांव निवासी पशुतस्कर नौशाद (27) अपने साथी के साथ बाइक से खुटहन की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह अपनी पुलिस के साथ खुटहन रोड स्थित निजामपुर चौराहे समीप गोतस्कर को पकडने के लिए घेराव किया। उसी दौरान अपने को घिरता देख पशुतस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया।
जवाबी फायरिंग मे पशु तस्कर नौशाद के दाहिने पैर में गोली लगने से बाइक से गिरकर घायल हो गया, वही दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पुलिस की जांच में पता चला कि घायल पशुतस्कर पर गैंगेस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।