फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों का धरना जारी, पहुंचीं विधायक रागनी सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पहुंच कर विधायक डा. रागिनी सोनकर ने आउटसोर्सिंग पैरामेडिकल कर्मचारियों की समस्या को जाना। वेतन में कटौती और ग्रेड बदलने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागनी सोनकर बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच कर कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत कर धूप में बैठकर प्रदर्शन नहीं करने की सलाह दी। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि मेडिकल कॉलेज में तीन वर्षों से कार्यरत एक निजी कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया था। अब नई आउटसोर्सिंग कंपनी को अनुबंध दिया गया है। लेकिन इसके बाद से पूर्व के 364 कर्मचारियों को बी और सी ग्रेड से हटाकर चतुर्थ श्रेणी में डाल दिया गया है। स्टाफ नर्स से लेकर मल्टीपर्पज वर्कर (एमपीडब्ल्यू) तक के कर्मचारियों को न केवल डीग्रेड किया गया बल्कि वेतन में भी भारी कटौती कर दी गई है। विधायक डॉ. रागनी सोनकर ने कहा कि यह सरकार की नाकामी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का नतीजा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी बात डीजीएमई (निदेशक चिकित्सा शिक्षा) से हो चुकी है। कर्मचारियों को उनके पुराने पद पर बहाल कराया जाएगा। खुद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बृजेश पाठक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें