फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के दूध से कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/खुटहन। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को नि:शुल्क गाय दी गई। गौशाला से दी गई गाय का कुपोषित बच्चे दूध पीएंगे और कुपोषण से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के हरिपुर गौशाला से जलालपुर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह व सीडीपीओ बीना श्रीवास्तव ने कुपोषित बच्चों के परिवार को गाय दी। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए गोवंश अत्यंत उपयोगी है। इसके दूध के सेवन से महिलाएं स्वयं और अपने बच्चों को कुपोषण से दूर कर सकती हैं। गाय के दूध बच्चों और माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।
सीडीपीओ ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार की पहल पर अति कुपोषित बच्चों के परिजनों को गौशाला से नि:शुल्क गाय उपलब्ध कराई जाएगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि सरकार कुपोषित बच्चों के उन परिवारों को गौशालाओं से मुफ्त गाय दी जाएगी, जिनके पास गाय रखने का स्थान होगा और वह पालने के इच्छुक होंगे। इस मौके पर डॉ. नीरज, उमानाथ नागर, सुनील सिंह, शैल कुमारी आदि मौजूद रही। उधर, खुटहन में बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने सभी महिलाओं को गाय की रस्सी पकड़ा कर उनके सुपुर्द किया। पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रभान, ममता, निशा, रेखा, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें