फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50 से ज्यादा गांवों में 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर के सरोखनपुर गांव 33 केवी की मेन लाइन का केबल जाॅइंट रविवार को सुबह करीब आठ बजे जल गया। इसके चलते सुबह आठ बजे से ही सिंगरामऊ के सभी फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से 50 ज्यादा गांवों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों को गांव में लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। शाम करीब 6 बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

केबल जॉइंट जलने से सिंगरामऊ उपकेंद्र के पांच फीडर सिंगरामऊ, रतासी, कुशहा, लालगंज और फत्तूपुर से आपूर्ति ठप चल रही है। इसके चलते पहितियापुर, कवेली, राजनीपुर, सिंगरामऊ, आहोपुर, हरिहरपुर, बछुआर, रामपुर, सिरकिना, लालगंज, बहुर समेत 50 से ज्यादा गावों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से लोगों को सुबह पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। आपूर्ति ठप होने से पेयजल समेत बिजली से संबंधित सारे कार्य ठप रहे। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि केबल जॉइंट जलने से ब्रेक डाउन हुआ। शाम 6 बजे तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें