फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ/ सिकरारा। एक सप्ताह बाद शनिवार को गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। इस दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। धान की खेती के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ के गोनौली में शनिवार की शाम तीन बजे बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर खेत में काम कर रही गीता निषाद (55) पत्नी छोटेलाल यादव झुलस गयी। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत उसे घोषित कर दिया। सिकारारा क्षेत्र में भी दस दिन बाद अच्छी बारिश हुई। इससे धान की मुरझाई फसल को संजीवनी मिल गई। जो किसान पानी के अभाव में रोपाई नहीं कर पाए थे, बारिश से उनको राहत मिली है। 10 जुलाई के बाद क्षेत्र में बरसात नहीं हुई थी। जिससे खेतों में रोपे गए धान की फसल मुरझा रही थी। लगभग आधे घण्टे की बरसात से खेतों में रौनक लौट आयी। क्षेत्र के शेरवा, बघौरा, गुलजारगंज, प्रतापगंज, कलवारी, भभौरी, देवपुर फिरोजपुर, भीलमपुर, चाँदपुर गोनापार, दुदौली, डमरुआ आदि गांवों तथा आस पास की बाजारों में अच्छी बारिश हुई। जिससे किसानी खेती का रुका काम फिर से शुरू हो गया। इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं बाजारों में हुए जल जमाव से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। दूसरी तरफ बंसफा, हीरापुर, खानापट्टी गोसाईगंज आदि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई और बरगुदर के पूरब जौनपुर की ओर तो सूखा ही रहा। हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें