फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी परिधि की आठ टीमें कर रहीं सेहत की जांच

विज्ञापन
04- मुंगराबादशाहपुर में सैनिटाइज करते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुरेरी। रामपुर ब्लाक के घाघरपुर में मुंबई से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक किमी.परिधी में आने वाले परिवारों के सर्वे का कार्य शुरु हो गया है। साथ ही गांव के प्रमुख मार्गो की वैरिकेडिंग भी कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

घाघरपुर गांव निवासी मुंबई से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट सोमवार को पाजीटिव आ गया।जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं सुरक्षा के दृष्टि से स्वास्थ्य कर्मी उसके परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा चुके हैं। गांव के एक किलोमीटर परिधि में आने वाले सभी परिवारों का आठ टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। एक टीम में एक एनएम व एक आशा कार्यकर्ती शामिल है। सर्वे के दौरान टीम प्रत्येक परिवारों से मुखिया का मोबाइल नंबर, सदस्यों की संख्या,घर और बाहर रहने वाले सदस्यों की संख्या,घर पर मौजूद सदस्यों की स्वास्थ्य की स्थिति आदि बिंदुओं की जांच कर रही है। सर्वे टीम ने बताया कि एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले 710 परिवारों का सर्वे किया जाना है। जिनका सर्वे किया जा रहा है।
एक किमी परिधी के अंदर 710 परिवारों का सर्वे किया जाना है। जिसमें 610 परिवारों का सर्वे हो चुका है। शेष बचे 100 परिवारों का भी सर्वे जल्द कर लिया जाएगा। गांव में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी बचाव कार्य जारी है।- प्रभात यादव,प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें