फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
04- मछलीशहर में चोरी की घटना के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बैटरी की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- चोर पिकअप में लादकर उठा ले गए सारा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। मछलीशहर रोडवेज डिपो के समीप स्थित बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरो ने डेढ़ लाख नकदी समेत आठ लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
चोर वाहन सहित पूरी तैयारी के साथ आये थे। यहां तक कि दुकान से सटाकर गाड़ी चढ़ाने के लिए एक दर्जन ईंट भी साथ लेकर आये थे। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर निवासी रोहित मौर्या की नेशनल हाईवे पर रोडवेज के समीप बैटरी की दुकान है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के दो शटरो मे से एक का ताला गायब था। और शटर थोड़ा उठा हुआ था । अन्दर देखने पर उनके होश उड़ गए। 19 नयी बैटरी , 28 इनवर्टर , 4 आरओ वॉटर प्यूरीफायर, 9 छोटी बैटरियां गायब थी। काउंटर में रखा 1.50 लाख रूपया भी नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डाग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरी का सुराग नहीं लग सका। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि दूकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

----
दिन में 15 लाख की लूट, रात में आठ लाख की चोरी
- बारह घंटे भी सतर्क नहीं रह सकी मछलीशहर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। मछलीशहर कस्बे में शनिवार को दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में 15 लाख की लूट की घटना को 12 घंटे भी नहीं बीते कि इसी कस्बे से आठ लाख की चोरी हो गई। एक्सिस बैंक शाखा से महज 500 मीटर दूर स्थित बैट्री की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख नकदी समेत आठ लाख सामान समेट लिया। पुलिस का दावा है कि रात में लुटेरों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश देती रही। अगर पुलिस का यह दावा सही है तो चोरों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस की इतना सक्रियता के बाद भी शहर में लबे सड़क स्थित बैट्री की दूकान से लाखों का माल पार कर दिया। बैंक में लूट की घटना को पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसपी ने रातो रात यहां के कोतवाल समेत पांच पुलिस कर्मियों के निलंबित कर पंकज पांडेय के साथ नई पुलिस टीम को जिम्मेदारी दी लेकिन चोरों ने रात में ही आठ लाख का माप पार कर पुलिस को एक और चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें