फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सभासद के पति और पूर्व सभासद में मारपीट में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेतासराय। नगर के जोगियाना वार्ड में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश में सभासद के पति मो. आसिम और पूर्व सभासद गयासुद्दीन के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। जोगियाना वार्ड की सभासद के पति मो. आसिम और पूर्व सभासद गयासुद्दीन के बीच लंबे समय से रंजिश थी। शुक्रवार को किसी बात पर देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से पूर्व सभासद गयासुद्दीन, ताज मोहम्मद, जैनुद्दीन घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से सभासद पति मो. आसिम, मो. शाहनवाज, मो. सैफ, अब्दुल हलीम और मो. फहद घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से छह तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें