बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार शनिवार को उल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
जिले भर में 110 जगहों पर रावण के पुतले का दहन किए जाएंगे। मुख्य रूप से एक दर्जन ऐसे स्थान हैं, जहां का दशहरा मेला प्रमुख है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आयोजकों को पुलिस के नियमों का पालन करना होगा। हालांकि प्रशासन के पास पंजीकृत 93 पंजीकृत स्थल ही हैं, जहां रावण जलते हैं। सबसे ऐतिहासिक रावण दहन शाहगंज के रामलीला मैदान में होता है।
यहां का पुतला 70 फीट ऊंचा होता है। राजा साहब के पोखरा पर ऐतिहासिक रावण दहन होता है। यहां एक साथ रावण के तीन पुतले जलते हैं, एक राजा जौनपुर, दूसरा पंडित जी रामलीला समिति, तीसरा गोसाई जी रामलीला उर्दू बाजार का दहन होता है। तीनों पुतले एक साथ जलेंगे।