बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी एक आलू व्यवसायी से बृहस्पतिवार की रात बबुरा गांव स्थित अंडर पास के पास बाइक सवार बदमाशों पर 30 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबुरा गांव निवासी राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बदलापुर से आलू का बीज बेचकर बाइक से घर जा रहा था। अंडर पास से आगे बढ़ते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे गाड़ी से खींचकर गिरा दिया और जेब से 30 हजार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।